इंडोनेशिया के बाली द्वीप के दक्षिणी हिस्से में आए लगातार दो भूकंप

बाली: इंडोनेशिया के बाली द्वीप के दक्षिणी हिस्से में 5.6 और 5.0 तीव्रता के लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी (बीएमकेजी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 07.36 और 07.37 बजे देनपसार शहर से 86 किमी (53 मील) दूर दक्षिण में आया.

बाली: इंडोनेशिया के बाली द्वीप के दक्षिणी हिस्से में 5.6 और 5.0 तीव्रता के लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी (बीएमकेजी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 07.36 और 07.37 बजे देनपसार शहर से 86 किमी (53 मील) दूर दक्षिण में आया था, जिसका केंद्र समुद्र में 10 से 13 किमी की गहराई में था। भूकंप विज्ञानियों के अनुसार, भूकंप से सूनामी उठने की कोई आशंका नहीं है हालांकि इस प्राकृतिक आपदा के कारण अभी तक हुए नुकसान हताहतों के बारे में काेई जानकारी नही है।

- विज्ञापन -

Latest News