Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने सेनेगल के नव निर्वाचित राष्ट्रपति को दी बधाई

March 29, 2024

शी चिनफिंग ने सेनेगल के नव निर्वाचित राष्ट्रपति को दी बधाई

28 मार्च को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बस्सिरौ दिओमाये फेय को फ़ोन किया और उन्हें सेनेगल गणराज्य का नव निर्वाचित राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और सेनेगल के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, दोनों देशों के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास लगातार मजबूत हुआ है, व्यावहारिक सहयोग के समृद्ध परिणाम मिले हैं, और दोनों देशों ने अंतर्राष्ट्रीय मामलों में घनिष्ठ सहयोग किया है। चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के सह-अध्यक्ष देश के रूप में, दोनों पक्ष इस वर्ष संयुक्त रूप से चीन में चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

मैं चीन-सेनेगल संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और एक-दूसरे का समर्थन करने, एकजुट होकर सहयोग करने, संयुक्त रूप से चीन-अफ्रीका सहयोग शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन करने, चीन-सेनेगल और चीन-अफ्रीका संबंधों के निरंतर विकास को बढ़ावा देने और दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाने के लिए राष्ट्रपति फेय के साथ काम करने को तैयार हूं। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें