Site icon Dainik Savera Times

क्या सच में एसिडिटी में राहत देता है नींबू पानी? जानिए फायदे और सही तरीका

Benefits of Lemon Water

Benefits of Lemon Water

Benefits of Lemon Water: सुबह उठते ही नींबू पानी पीना आजकल लोगों की रोजमर्रा की आदत बन चुका है। कोई इसे वजन कम करने के लिए पीता है तो कोई शरीर को डिटॉक्स करने के लिए। वहीं कई लोग मानते हैं कि खाली पेट नींबू पानी पीने से एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। हालांकि, इसका असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता। शरीर की पाचन क्षमता और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार इसके फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं।

एसिडिटी में कैसे मदद कर सकता है नींबू पानी?

नींबू स्वाद में खट्टा जरूर होता है, लेकिन शरीर में पचने के बाद इसका प्रभाव हल्का क्षारीय माना जाता है। यही वजह है कि कुछ लोगों को इससे पेट की जलन और भारीपन में राहत महसूस होती है।

इसके अलावा, नींबू पानी पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है। माना जाता है कि यह लिवर को पित्त बनाने के लिए सक्रिय करता है, जिससे भोजन जल्दी पचता है और गैस बनने की संभावना कम हो सकती है। खासकर भारी या तला-भुना खाना खाने के बाद हल्का नींबू पानी कुछ लोगों को आराम देता है।

ये भी पढ़ें:

किन लोगों के लिए बढ़ सकती है परेशानी?

हर व्यक्ति का शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया देता है। जिन लोगों को पहले से तेज एसिडिटी, पेट में अल्सर या एसिड रिफ्लक्स की समस्या रहती है, उनके लिए ज्यादा खट्टा या गाढ़ा नींबू पानी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

अगर खाली पेट ज्यादा नींबू पानी पिया जाए, तो पेट में जलन और खटास बढ़ सकती है। कुछ लोगों का पेट ज्यादा संवेदनशील होता है, ऐसे में नींबू का खट्टापन एसिडिटी की परेशानी को और बढ़ा सकता है।

अगर पीना चाहते हैं, तो अपनाएं सही तरीका

–हमेशा नींबू को पर्याप्त पानी में मिलाकर ही पिएं।
–एक गिलास गुनगुने या सामान्य पानी में आधा नींबू काफी होता है।
–इसमें ज्यादा चीनी डालने से बचें, क्योंकि मीठा एसिडिटी को बढ़ा सकता है।
–स्वाद के लिए थोड़ा काला नमक या भुना जीरा मिलाया जा सकता है।
–भारी भोजन के कुछ समय बाद इसका सेवन करना पाचन के लिए बेहतर माना जाता है।

ये भी पढ़ें:

Exit mobile version