लाइफस्टाइल डेस्क: आजकल चिया सीड्स को सुपरफूड के तौर पर काफी लोकप्रिय माना जाता है। इनमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग यह जानते हैं कि अगर चिया सीड्स का सेवन सही मात्रा और सही तरीके से न किया जाए, तो ये फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं किन परिस्थितियों में चिया सीड्स से परहेज करना जरूरी है।
ये भी पढ़ें : चेहरे पर पिंपल के दाग से हैं परेशान? तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
पाचन तंत्र पर पड़ सकता है असर
चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। जरूरत से ज्यादा चिया सीड्स खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है। खासकर जिन लोगों को पहले से गैस, कब्ज या पेट फूलने की समस्या रहती है, उनमें ये परेशानियां और बढ़ सकती हैं। बेहतर यही है कि चिया सीड्स को सीमित मात्रा में ही डाइट में शामिल किया जाए।
लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए नुकसानदायक
चिया सीड्स ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं, इसलिए हाई बीपी के मरीजों के लिए इन्हें फायदेमंद माना जाता है। लेकिन जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से ही कम रहता है, उनके लिए चिया सीड्स का सेवन जोखिम भरा हो सकता है। इससे कमजोरी, चक्कर या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में स्किन एलर्जी की शिकायत भी देखी गई है।
ये भी पढ़ें : कड़ाके की ठंड के बीच चुनौती बना कोहरा! कुछ राज्यों में बारिश के आसार
खून पतला होने का खतरा
चिया सीड्स में मौजूद कुछ तत्व खून को पतला करने का काम कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति पहले से ब्लड थिनर दवाइयां ले रहा है या जरूरत से ज्यादा चिया सीड्स का सेवन करता है, तो इससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इन्हें डेली डाइट में शामिल करने से पहले सावधानी जरूरी है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी तरह की डाइट में बदलाव करने या किसी स्वास्थ्य समस्या के इलाज के लिए चिया सीड्स का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

