Site icon Dainik Savera Times

दिनभर में कितना पानी पीना सही? क्या है 3 से 4 लीटर पानी पीने के पीछे की सच्चाई

Daily water intake

Daily water intake

Daily water intake: गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को पर्याप्त पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी हो गया है। लेकिन आज भी ज्यादातर लोग इस सवाल में उलझे रहते हैं कि आखिर एक दिन में कितना पानी पीना सही रहता है। विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना 8 गिलास पानी वाला नियम पूरी तरह सटीक नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अन्य हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पानी की जरूरत हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है। यह कई चीजों पर निर्भर करती है जैसे मौसम, शारीरिक गतिविधि, उम्र, वजन और खान-पान की आदतें।

ये है पानी पीने का सही तरीका

विशेषज्ञों के मुताबिक एक स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में कुल 2.7 से 3.7 लीटर तक तरल पदार्थों की जरूरत हो सकती है। इसमें पानी के साथ-साथ अन्य पेय और भोजन से मिलने वाला तरल भी शामिल होता है। आमतौर पर 1.5 से 2 लीटर के बीच पानी पीना पर्याप्त माना जाता है, हालांकि पुरुषों को महिलाओं की तुलना में थोड़ा अधिक पानी की आवश्यकता हो सकती है।

ये भी पढ़ें- ‘मैं अपने देश के लिए खेल रहा हूं’, आखिर क्यों Rashid Khan ने ठुकरा दिया था इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का ऑफर

 

इन स्थितियों में बढ़ जाती है पानी की आवश्यकता

विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि शरीर खुद भी संकेत देता है कि उसे कितने पानी की जरूरत है। अगर पेशाब का रंग हल्का पीला है, दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और बार-बार प्यास नहीं लगती तो यह अच्छे हाइड्रेशन के संकेत हैं। वहीं गर्मी, व्यायाम, अधिक नमक वाला भोजन या बीमारी की स्थिति में पानी की जरूरत बढ़ जाती है।

कम पानी पीने के नुक्सान

पानी को शरीर के लिए जीवनदायक माना जाता है। यह शरीर का तापमान संतुलित रखने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, त्वचा को स्वस्थ रखने और जोड़ों को लचीला बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। पर्याप्त पानी न पीने से सिरदर्द, कब्ज, थकान और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- अमेरिका ने कब्जे में लिया ईरानी जहाज, पकड़ने के लिए इंजन रूम में किया गया छेद

 

थोड़ा-थोड़ा करके पीना सही

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पानी एक साथ ज्यादा मात्रा में पीने के बजाय दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पीना चाहिए। सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीना फायदेमंद होता है। घर से बाहर जाने से पहले और लौटने के बाद पानी जरूर पिएं। चाय, कॉफी या जूस को पानी का पूरा विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।गर्मियों में प्यास लगने का इंतजार करना सही नहीं है। नियमित अंतराल पर पानी पीते रहना जरूरी है। हालांकि, जिन लोगों को किडनी या दिल से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें अपनी पानी की मात्रा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही तय करनी चाहिए।

 

Exit mobile version