Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सन टैन से है परेशान, तो अभी ट्राइ करें बेस्ट होममेड स्क्रब, चेहरे पर आएंगी चमक

May 8, 2024

सन टैन से है परेशान, तो अभी ट्राइ करें बेस्ट होममेड स्क्रब, चेहरे पर आएंगी चमक

गर्मियों के सन टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है टैनिंग के कारण चेहरे का निखार पूरी तरह से खोने लगता है। ऐसे हर रोज बाहर जाकर फेशियल कराना थोड़ा मुश्किल है। टैनिंग को रिमूव करने के लिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिसके इस्तेमाल से आप चेहरे और बाकि त्वचा से भी टैन को रिमूव कर सकते है। टैनिंग को रिमूव के साथ साथ ये फेस स्क्रब आपके चेहरे को निखारने में भी मददगार साबित होगा। इसके लिए आपको कही बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी ये सारा सामान आपको अपने घर की रसोई से आसानी से मिल जाएगा। तो चलिए जानते सन टैन को रिमूव के लिए कुछ घरेलू फेस स्क्रब

1. संतरे का छिलका और दूध का स्क्रब :- टैनिंग को रिमूव करने के लिए संतरे का छिलका और दूध से बना स्क्रब भी बढ़िया है। संतरे के सूखे छिलकों को पीसकर इसमें कच्चा दूध मिलाएं। एक चिकना मिश्रण मिलने पर अपने टैन वाले हिस्सों पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। संतरे का छिलका जहां आपकी रंगत को हल्का करता है, वहीं दूध आपके चेहरे को मॉइश्चराइज करने का काम करता है।

2. शहद और चावल का पाउडर :- यह घरेलू स्क्रब न केवल त्वचा से टैनिंग हटाता है , बल्कि आपकी त्वचा को प्राकृतिक चमक भी देता है। स्क्रब बनाने के लिए शहद और चावल का पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण को टैन क्षेत्र पर धीरे-धीरे लगाएं। सूखने के बाद पानी से धो लें। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए भी यह स्क्रब अच्छा काम करता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-138.png

    3. बेसन और हल्दी :- ऑयली स्किन के लिए टैन हटाने वाले बेस्ट स्क्रब की तलाश में हैं, तो आपको इस स्क्रब के फायदों के बारे में जरूर जानना चाहिए। बेसन और हल्दी का स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरी में बेसन, हल्दी और थोड़ा सा पानी लें। इसे मिलाने पर एक चिकना पेस्ट तैयार हो जाएगा। इसे त्वचा पर धीरे-धीरे लगाएं और फिर सूखने पर पानी से धो लें।

    4. टमाटर और चीनी:- टमाटर और चीनी से बना स्क्रब यूज करने से चेहरे पर जबरदस्त ग्लो आता है। वहीं आप इसे शरीर के किसी भी टैन वाले हिस्से पर लगा सकते हैं। इस स्क्रब को तैयार करने के लिए चीनी को एक प्लेट में निकाल लें। टमाटर को स्लाइस में काट लें। अब स्लाइस को चीनी में डुबोएं और शरीर पर रगड़ना शुरू करें। अगर चीनी के क्रिस्टल आपकी त्वचा पर हार्ड लग रहे हैं, तो पहले इन्हें रस में भिगो लें। यह घरेलू स्क्रब न केवल टैन को हटाता है बल्कि डेड स्किन सेल्स को भी प्रभावी ढंग से नष्ट करता है।

      खबरें और भी हैं...

      Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
      ऐप खोलें