Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

हेल्दी और टेस्टी खाने का है मन…तो घर पर जरूर बनायें Veg Pulao, जानिए Recipe

March 23, 2024

हेल्दी और टेस्टी खाने का है मन…तो घर पर जरूर बनायें Veg Pulao, जानिए Recipe

मुंबई: पुलाव खाने मे सबका पसंदीदा भोजन है। इसे हर कोई बड़े शौक के साथ खाना पसन्द करते है। आज हम एक ऐसी ही रेसीपि बताने वाले है जिसे जल्दी और झटपट बनाया जा सकता है। इसके साथ ये पोषण से भरा हुआ भी है। इसे आप घर में आसानी से बना सकतें है। ये बच्चो से लेकर बड़े लोगो के लिए हेअल्थी और स्वादिष्ट खाना खिला हो सकता है।

पुलाव कई प्रकर के होते है इसकी बहुत सी वराइटिया है जैसे की पनीर पुलाव, जीरा पुलाव, ड्राई फ्रूट्स पुलाव, शाही पुलाव जैसी कई पुलाव की वैराइटीज काफी मशहूर हैं। पुलाव की एक ऐसी ही फेमस वैराइटी मटर पुलाव बनाने की रेसिपी आज हम आपसे साझा करने जा रहे हैं। मटर पुलाव एक बेहद स्वादिष्ट डिश है। इस रेसिपी को आप लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खा सकते हैं। जो खाने में आपका स्वाद बढ़ा देंगी। आप अगर रात में कुछ हल्का खाने का मूड है तो मटर पुलाव एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

मटर पुलाव बनाने के लिए सामग्री:
चावल – 1/2 कप
टमाटर – 2
आलू – 2
प्याज – 2-3
हरी मिर्च – 2-3
अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
बिरयानी मसाला – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
बड़ी इलायची – 2
छोटी इलायची – 2
हींग – 1 चुटकी
दालचीनी – 2 टुकड़े
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
नींबू – 1/2
तेजपत्ता – 2
तेल – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

मटर पुलाव बनाने की विधि:

1, मटर पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से धो ले। इसके बाद चावल को पानी में कुछ देर भिगोकर रख दें। अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और आलू को छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले।

2.इसके बाद कुकर में तेल डालकर गर्म करें फिर तेल थोड़ा गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर भूनें।

3. फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, आलू और मटर डालकर उसे हल्का सा भून लें।

4. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर सहित अन्य सूखे मसाले डालें और करछी से मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करे।

5. दो-तीन मिनट तक भूनने के बाद प्याज और टमाटर जब नरम हो जाएं तो भिगोये चावल कुकर में डालें और चलाते हुए कुछ देर तक भूनें।

6. इसके बाद कुकर में चावक के अनुसार पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगाकर 2-3 सीटी भी ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें