Site icon Dainik Savera Times

रहना है हमेशा तंदुरुस्त तो रोजाना करें दही का सेवन

दही का सेवन करना हर किसी को बेहद पसंद होता है। इसका सेवन न सिर्फ स्वाद के लिए किआ जाता है बल्कि ये हमारी सेहत को और बह बहुत से फायदे पहुँचाने का काम करता है। वैसे तो दही का इस्तेमाल बहुत सी बहुत से स्वादिष्ट व्यंजनों में भी किया जाता है और इसे अपनी खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद में लाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको इससे होने वाले कुछ अन्य फायदों के बारे में आपको बताएंगे –

1. दही शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। दही का नियमित सेवन करने परशरीर की थकावट दूर होती है। दही शरीर कोहाइड्रेटेड करके एक नई ऊर्जादेता है।

2.दही में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ये एक ऐसा तत्व है जो शरीर को फूलने नहीं देता है और वजन नहीं बढ़ने देता।

3.रोज एक चम्मच दही खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। दही मेंमौजूद गुड बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं और रोगों से लड़ने में सहायक होते है।

4. दही का नियमित सेवन पाचन क्रिया को बढ़ाता है। दही आसानी से पचने वाला पदार्थ है। इसमें मौजूदगुड बैक्टीरिया भोजन पचाने में मदद करते हैं।

5. दही का नियमित सेवन करने सेपेट सम्बन्धी बीमारियाँ नहीं होती। पेट दर्द में भी दही बहुत अधिक फायदेमंद होता है।

Exit mobile version