Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Instagram पर ऑनलाइन एक्टिविटी छुपाना हुआ आसान, जानें ये फीचर कैसे करता है काम

March 11, 2026

Instagram पर ऑनलाइन एक्टिविटी छुपाना हुआ आसान, जानें ये फीचर कैसे करता है काम

Instagram Online Activity : आज के डिजिटल दौर में इंस्टाग्राम सिर्फ फोटो और वीडियो देखने का ऐप नहीं रहा। लोग इसका इस्तेमाल दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत करने के लिए भी करते हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि आप सिर्फ रील्स देख रहे हों या मैसेज पढ़ रहे हों, और सामने वाले को तुरंत पता चल जाता है कि आप ऑनलाइन हैं। इससे कई बार जवाब देने का दबाव बन जाता है, भले ही उस समय बात करने का मन न हो।

Active Status क्या है?

इंस्टाग्राम में जब कोई यूजर सक्रिय होता है तो उसकी प्रोफाइल के पास हरा डॉट दिखाई देता है। इसके अलावा मैसेज सेक्शन में यह भी देखा जा सकता है कि कोई आखिरी बार कब ऑनलाइन था। इसे Active Status कहा जाता है। यह फीचर डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहता है और आपके फॉलोअर्स या चैट किए गए लोग आसानी से देख सकते हैं कि आप कब एक्टिव थे।

ये भी पढ़ें :

ऑनलाइन एक्टिविटी कैसे छुपाएँ

अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपकी ऑनलाइन स्टेटस देखे, तो यह फीचर बंद किया जा सकता है। इसे बंद करने के बाद कोई यह नहीं जान पाएगा कि आप कब ऑनलाइन थे। ध्यान दें कि जब आप यह सेटिंग बंद करेंगे, तो आप भी दूसरों की ऑनलाइन एक्टिविटी नहीं देख पाएंगे।

ये भी देखें :

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

–इंस्टाग्राम ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल पर जाएँ।

–ऊपर दाईं ओर तीन लाइन वाले मेनू पर टैप करें।

–Settings and Activity में जाएँ।

–Messages and Story Replies सेक्शन खोलें।

–Show Activity Status टॉगल को बंद कर दें।

अब चाहे आप इंस्टाग्राम पर कितनी भी देर सक्रिय रहें, कोई यह नहीं देख पाएगा कि आप कब ऑनलाइन थे। इससे आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहती है और आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल आराम से कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें