Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोज़ाना अनार खाने के है चौंकाने वाले फायदे, लेकिन इन लोगों को अनार से रहना चाहिए दूर

January 20, 2026

रोज़ाना अनार खाने के है चौंकाने वाले फायदे, लेकिन इन लोगों को अनार से रहना चाहिए दूर

Pomegranate Benefits : अनार को सेहत के लिए बेहद लाभकारी फल माना जाता है। दरअसल इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन पाए जाते हैं। अगर रोजाना एक अनार खाया जाए या इसका जूस पिया जाए, तो शरीर कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकता है। अनार में मौजूद पॉलीफेनॉल और विटामिन सी कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।

पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त

अनार फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। नियमित सेवन से आंतों की सेहत सुधरती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा यह शरीर में सूजन, जोड़ों के दर्द और अकड़न को कम करने में सहायक होता है। महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और बेचैनी को भी अनार के एंटीऑक्सीडेंट कम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता! जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

इम्यूनिटी को करता है मजबूत

अनार में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें मौजूद एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। कुछ शोधों में यह भी सामने आया है कि अनार में ऐसे तत्व होते हैं, जो प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को धीमा कर सकते हैं।

दिल और खून के लिए फायदेमंद

अनार खून के थक्के बनने की संभावना को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही तरीके से पहुंचते हैं। एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए भी अनार फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

Jaya Ekadashi 2026: इस दिन रखा जाएगा जया एकादशी, जानें सही पूजा विधि और धार्मिक महत्व

किन लोगों को अनार नहीं खाना चाहिए

हालांकि अनार सेहत के लिए लाभकारी है, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए।

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से कम रहता है, उन्हें अनार ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए।

यदि कोई व्यक्ति नियमित दवाइयां ले रहा है, तो अनार उनके असर को बदल सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

कुछ लोगों में अनार से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, उल्टी या मुंह में सूजन जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

पेट से जुड़ी गंभीर समस्याओं वाले लोगों के लिए अनार नुकसानदायक हो सकता है।

डायबिटीज के मरीजों को भी अनार का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह किसी भी तरह से चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें। दैनिक सवेरा टाइम्स इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें