
मुंबई :- इस बार गर्मिया सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। दिन ब दिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर ऐसी चीजों को पीना पसंद करते हैं जो शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करें। आप में से बहुत लोग होंगे जो अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दही से बनी ठंडी लस्सी या नींबू का शरबत पीतें होंगे।
लेकिन आज मैं आपको एक ऐसा ड्रिंक बताउंगी जो बॉडी को ठंडा रखने के साथ साथ हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक साबित होगा। इसके लिए आप नॉर्मल लस्सी की जगह खीरे की लस्सी ट्राई कर सकते हैं। खीरे की लस्सी में इसमें थोड़ा अदरक, धनिया पत्ती और कुछ हल्के मसालों को भी मिक्स करे। जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है और ये एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। चलिए जानते है कि ड्रिंक को बनाने की रेसिपी।
रिफ्रेशिंग ड्रिंक को बनाने की सामग्री:
हंग कर्ड 1 कप
बर्फ के टुकड़े
काला नमक स्वादानुसार
अदरक 1 छोटा पीस
खीरा 1
धनिया पत्ती 1 मुट्ठी
काली मिर्च स्वादानुसार

बनाने की विधि :-
-खीरा लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर रख लें।
-इसके बाद एक ब्लेंडर में दही, खीरा, बर्फ, अदरक, धनिया, नमक और काली मिर्च को डालकर ग्राइंड कर लें।
-आपकी टेस्टी रिफ्रेशिंग लस्सी बनकर तैयार है।
-इस लस्सी को बनाने में इस्तेमाल किए गए सभी इंग्रीडिएंट शरीर को अंदर से ठंडा रखने और गर्मी से बचाने में मदद कर सकते हैं।
-इसके साथ ही अगरआपको मीठा नही पसंद है या फिर मीठा नहीं खाना चाहते हैं तो ये ड्रिंक आपके लिए बेस्ट है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...