Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीजी संचालक को गुस्से में आकर कार से कुचला, मौत, आरोपी फरार

May 14, 2024

पीजी संचालक को गुस्से में आकर कार से कुचला, मौत, आरोपी फरार

गुरुग्राम के सेक्टर 50 में स्थित साउथ सिटी 2 के D– ब्लॉक में एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी गाड़ी से पीजी के संचालक को कुचल कर मार डाला। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

मृतक की पहचान 31 वर्षीय ऋषभ के रूप में हुई है, जो की मूलरूप से राजस्थान के गंगानगर का रहने वाला था। साउथ सिटी 2 के D–ब्लॉक में मृतक ऋषभ अपने भाई रंजकके साथ मिल कर पीजी चलाता था। बिल्डिंग के निचले तल पर दोनों परिवार सहित रहते थे और ऊपरी मंजिल किराए पर दे रखी है।

गाड़ी को लेकर हुआ था झगड़ा

रात के समय पीजी में रहने वाला कोई व्यक्ति कैब से पीजी आया था। कैब पीजी के बाहर गेट के पास खड़ी हुई थी। इसी दौरान उसी गली के रहने वाला मनोज भारद्वाज भी गली से होकर गुजरा। मनोज अपनी क्रेटा कार में 2 अन्य व्यक्तियों के साथ सवार था।

मनोज भारद्वाज पीजी के बाहर गाड़ी खड़े करने को लेकर पीजी कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। आवाज सुन आस पास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। साथ ही पीजी संचालक ऋषभ भी बाहर आ गया।

इसी बीच मनोज और ऋषभ के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि तैश में आकर मनोज ने अपनी क्रेटा कार ऋषभ के ऊपर चढ़ा दी। कार चढ़ने से ऋषभ बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे लेकर परिजन निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर्स ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। झगड़े में मृतक की मां और भाई को भी गंभीर चोटें आई हैं।

सेक्टर 50 थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने केस रजिस्टर करने के बाद आरोपी मनोज की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ले ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें