नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के नांदियाल जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नांदियाल-अल्लागड्डा रोड पर सिरिवेल्ला मेट्टा के पास एक पैसेंजर बस और कंटेनर लॉरी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग गई और कुछ ही देर में वह पूरी तरह धू-धू कर जलने लगी। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा एक प्राइवेट AR BCVR ट्रैवल्स की बस के साथ हुआ। बताया जा रहा है कि बस का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू बस डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रही मोटरसाइकिलों से लदी कंटेनर लॉरी से टकरा गई। टक्कर के बाद बस और लॉरी दोनों में आग लग गई।
ये भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया भारी बारिश, ओले और तेज़ हवाओं का अलर्ट
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों को बचाने के लिए स्थानीय लोग और बस का क्लीनर तुरंत मदद के लिए आगे आए। खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
VIDEO | Nandyal, Andhra Pradesh: Two dead, 14 injured in bus-lorry collision; injured shifted to hospital.#AndhraNews #AndhraPradesh
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/AHXX8G8q3p
— Press Trust of India (@PTI_News) January 22, 2026
इस दुर्घटना में बस चालक, लॉरी चालक और बस के क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं बस में सवार कुल 36 यात्रियों में से कुछ लोगों को चोटें आई हैं। चार यात्रियों को फ्रैक्चर जैसी गंभीर चोटें लगी हैं, जिन्हें नांदियाल जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा आठ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
सिरिवेल्ला मेट्टा के इंस्पेक्टर मधुसूदन ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस का टायर फटने की वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि एक स्थानीय डीसीएम वाहन चालक ने बहादुरी दिखाते हुए बस की खिड़कियां तोड़ीं और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...