Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : प्यार में धोखा, 4 पेज के सुसाइड में साजिश का खुलासा

May 15, 2026

Haryana News : प्यार में धोखा, 4 पेज के सुसाइड में साजिश का खुलासा

जींद। सफीदो के रामपुरा रोड में रहने वाले संदीप ने सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने भाई को चार पेज का सुसाइड नोट भेजा है। उसने इसमें अपने साथ धोखाधड़ी का खुलासा भी किया है।

25 लाख रुपये ऐंठने का भी खुलासा

रामपुरा रोड पर आटा चक्की के नजदीक के संदीप ने चार पेज के सुसाइड नोट में एक महिला पर प्यार में धोखा देने और 25 लाख रुपये ऐंठने के आरोप लगाया। उसके अनुसार पांच-छह साल से संदीप का जामनी गांव की महिला के साथ अफेयर चल रहा था। उसका पत्नी के साथ तलाक का केस भी चल रहा है। उसने खुलासा किया कि महिला का गांव के ही एक और व्यक्ति से भी अफेयर चल रहा है।

भाई को वाट्सऐप किया सुसाइड नोट

संदीप ने अपने भाई रामनिवास को सुसाइड नोट वाट्सऐप  किया। पुलिस ने भाई की शिकायत पर महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रामनिवास ने पुलिस को बताया कि वे मूल रूप से जामनी गांव के रहने वाले हैं और फिलहाल सफीदों रहते हैं। संदीप का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। करीब पौने 10 बजे वॉट्सऐप पर संदीप ने उसे चार पन्नों का सुसाइड नोट भेजा। उसमें परेशानियों और आत्महत्या की बात लिखी है।

भाई के पहुंचने तक निकल चुका था सल्फास

जब भाई के पास मैसेज आया तो वह उस समय गुरुकुल कालवा में था। उसने तुरंत भाई को फोन मिलाने की कोशिश की, पर संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद वह एक साथी के साथ घर पहुंचा। वहां संदीप उल्टियां करता मिला। उसने अपनी जेब से सुसाइड नोट निकालकर उसे दिया और आरोपितों पर सख्त कार्रवाई करवाने की बात कही। स्वजन उसे पानीपत के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें