Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहादुरगढ़ में युवक की बेरहमी से हत्या, गला रेत शव को फेंका

February 20, 2023

बहादुरगढ़ में युवक की बेरहमी से हत्या, गला रेत शव को फेंका

बहादुरगढ़ (कुलवीर दीवान): बहादुरगढ़ में युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। कातिलों ने युवक का गला रेत कर शव को छोटूराम नगर की खाली पड़ी जमीन पर फेंक दिया। हत्या करने से पहले युवक की पिटाई की गई थी। मौके पर पहुंचे एसपी वसीम अकरम मामले की जांच में कर रहे है। मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के दरभंगा निवासी रवि के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक रवि बहादुरगढ़ में एक जूता फैक्ट्री में काम करता था। जिस रात रवि का कत्ल हुस था उस रात दोस्तों के साथ बैठ कर उसने शराब पी थी। वहीं पुलिस ने रवि के दोस्तों को बुला कर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें