नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रविवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना धामणगांव रेलवे तहसील से गुजरने वाले समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुई। नागपुर से मुंबई की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा कार के अचानक अनियंत्रित हो जाने के कारण हुआ। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक छोटी बच्ची शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक चंद्रपुर जिले के रहने वाले थे और एक ही परिवार से संबंध रखते थे।
पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और अन्य राहत दल मौके पर पहुंचे। टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन कार में सवार सभी लोगों की जान जा चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
समृद्धि एक्सप्रेसवे की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस हादसे के बाद एक बार फिर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं होने के बावजूद तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए स्पीड लिमिट का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए।
लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से हाईवे पर निगरानी बढ़ाने, नियमों का कड़ाई से पालन कराने और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका मानना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत करना जरूरी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...