Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इनकम टैक्स की रेड के दौरान कारोबारी सीजे रॉय ने खुद को मारी गोली, भाई ने कहा- मुझसे आखिरी कॉल…

January 31, 2026

इनकम टैक्स की रेड के दौरान कारोबारी सीजे रॉय ने खुद को मारी गोली, भाई ने कहा- मुझसे आखिरी कॉल…

CJ Roy suicide case: कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने सेंट्रल बेंगलुरु में रिचमंड सर्कल के पास कंपनी के ऑफिस में खुद को गोली मार ली। उन्होंने आत्महत्या उस समय की जब उनके ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड चल रही थी। आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही थी। इसी दौरान रॉय ने यह खौफनाक कदम उठाया। शुरूआती जांच में यही सामने आया है की रॉय ने छापे की वजह से यह कदम उठाया है।

पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3.15 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि बीते तीन दिनों से आयकर विभाग (IT) की टीमें रॉय से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही थीं और दस्तावेजों की जांच की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की सूचना मिलने के कुछ समय बाद आयकर विभाग के अधिकारी घटनास्थल से रवाना हो गए। हालांकि, यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिस समय सीजे रॉय ने यह कदम उठाया, उस वक्त कार्यालय परिसर में आयकर विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।

ये भी पढ़ें- रेस्टोरेंट में घुसकर बदमाशों ने रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को मारी गोली, मचा हड़कंप

 

फिलहाल पुलिस ने ऑफिस कैंपस को सील कर सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिकॉर्ड, फाइलों और कर्मचारियों के बयानों की गहन जांच की जा रही है। बेंगलुरु पुलिस ने कहा है कि जांच के तहत आयकर विभाग से भी जरूरी जानकारी ली जाएगी, ताकि पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सके।

इस बीच, सीजे रॉय के भाई ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी बात रखी है। बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह फिलहाल परिवार से मिलकर अंतिम संस्कार से जुड़ी बातों पर चर्चा करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें किसी अन्य कारण या साजिश का शक है, तो उन्होंने साफ कहा, “इनकम टैक्स के मुद्दे के अलावा और कोई समस्या नहीं थी।”

ये भी पढ़ें- सोना 25,000 तो चांदी 85,000 रुपए हुई सस्ती, भारी गिरावट के बीच जानें ताजा कीमतें

 

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके भाई को न तो किसी तरह की धमकी मिली थी और न ही वे किसी कर्ज में थे। उन्होंने कहा, “इनकम टैक्स के साथ क्या हुआ, यह मुझे अभी ठीक से नहीं पता। मुझे खुद जाकर सब समझना होगा। सच सामने आने दीजिए, देखते हैं आगे क्या होता है।”

सीजे रॉय के भाई ने यह भी बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10.40 बजे उनकी आखिरी बार रॉय से बातचीत हुई थी। उस दौरान रॉय ने उन्हें दो बार फोन किया था। उन्होंने कहा कि वह ऑफिस के अन्य कर्मचारियों से भी मुलाकात करेंगे और उनके बयान सुनने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें