कोहरे की चादर में देश की राजधानी, मौसम विभाग ने ऑरेंज अर्ल्ट किया जारी

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा।

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार सुबह ठंड जारी रही और न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस नीचे यानी 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। मौसम अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सोमवार से पहले तक मौसम का सबसे कम तापमान था। इससे पहले शनिवार को 3.6 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बेहद घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है और सोमवार को शीतलहर के बने रहने की संभावना जताई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा। IMD ने आज और कल शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद, दिल्ली में 20 जनवरी तक मध्यम कोहरा रहने की संभावना जताई गई है।

जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें लोग
मौसम विभाग ने सैर करने वाले लोगों को अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। उनके मुताबिक लोगों को कोहरे के बीच सैर करने से गुरेज करना चाहिए ताकि लोगों को सांस संबंधी किसी भी तरह की कोई समस्या न हो सके। अभी कु छ दिन तक कड़ाके की ठंड का जोर रह सकता है। ऐसे में लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। वहीं सुबह के समय सैर करने वाले लोग कोहरे में न निकले बल्कि धूप निकलने पर ही सैर करें क्योंकि कोहरे में सैर करने से लोगों को सांस की दिक्कत होने लगती है। पैट्स को भी माहिरों ने धूप निकलने पर ही सैर करवाने के लिए बोला है।

शिमला, मनाली से भी ठंडा हुआ काशी
पूर्वी उत्तर प्रदेश में भयंकर शीतलहर की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूर्वांचल का सोनभद्र सबसे ठंडा जिला रहा यहां का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लोग घरों में दुबकने को अपने मजबूर हो गए। इसके अलावा पूर्वांचल का आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी जाने-माने हिल स्टेशन शिमला मनाली श्रीनगर से भी ठंडा रहे। दिन व रात भी पहाड़ी शहरों को टक्कर देती नजर आई। वाराणसी में भी पार से सामान से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे गोता लगाया कर अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री पहुंच गया। जबकि न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में आद्रता 97 से 100 डिग्री सेल्सियस रही। हिल स्टेशनों की तुलना करें तो मनाली में अधिकतम तापमान सामान से 6 डिग्री नीचे 16.2 सेल्सियस श्रीनगर में सामान्य से 8 डिग्री नीचे 14.6 डिग्री, शिमला में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री नीचे रहा।

- विज्ञापन -

Latest News