Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में घुला जहर, कई इलाकों में AQI 400 के पार… 2 दिन स्कूल बंद

November 3, 2023

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में घुला जहर, कई इलाकों में AQI 400 के पार… 2 दिन स्कूल बंद

नेशनल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार ( 3 नवंबर) को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया है। वहीं नोएडा में भी हवा बेहद खराब है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में AQI बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है।

 

दो दिन स्कूल बंद

राजधानी में बढ़ते गंभीर वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालयों को अगले दो दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी और कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर के कारण दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) तक बंद रहेंगे।

 

केजरीवाल ने X पर पोस्ट किया, ‘‘बढ़ते प्रदूषण स्तर के मद्देनजर, दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले 02 दिनों तक बंद रहेंगे।‘‘ दिल्ली नगर निगम (MCD) ने एक बयान में कहा कि MCD के स्कूल भी दो दिनों (03 और 04 नवंबर) के लिए बंद रहेंगे और छात्रों के लिए कक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

 

बयान के अनुसार, आदेश के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है कि सभी एमसीडी और एमसीडी सहायता प्राप्त स्कूलों में 03 और 04 नवंबर को ऑनलाइन मोड के माध्यम से कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। हालांकि, स्कूल शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए खुले रहेंगे। वहीं दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए ही GRAP-III लागू कर दिया गया है। GRAP-III के तहत दिल्ली-NCR में गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शन के काम, पत्थर तोड़ने और खनन को रोकने के निर्देश जारी हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें