Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : रादौर में देररात एनकाउंटर, पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो पकड़े

encounter-police-firing-at-gunpoint

encounter-police-firing-at-gunpoint

यमुनानगर। यमुनानगर में देररात पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हो गई। गांव कांजनू पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर मुठभेड़ हुई। पुलिस बाइक सवार दो बदमाशों का पीछा कर रही थी, तभी बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

एक गोली सीआई स्टाफ इंचार्ज की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। इसके बाद जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश की टांग में जाकर गोली लग गई। इसके चलते बाइक से दोनों बदमाश गिर गए। बाइक गिरते ही एक बदमाश अपने घायल साथी को छोड़ वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल भेज दिया.

पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर फायरिंग का मामला

पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की जठलाना स्थित फैक्ट्री पर 31 मार्च को दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। एक बदमाश अमन को तो कुछ दिन पहले पुलिस ने पकड़ लिया था। पुलिस को इसी दौरान सूचना मिली थी कि अमन के दोनों साथी बाइक पर घूम रहे हैं। तभी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

सरेंडर का इशारा करती रही पुलिस

पुलिस बार-बार इन बदमाशों को सरेंडर करने का इशारा करती रही। लेकिन बदमाश नहीं माने। जब इंचार्ज राकेश कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी तो दोनों तरफ से फायरिंग हुई और फिर गोली बदमाश हर्ष को लग गई। गाड़ी ने संतुलन खोया और बदमाश जमीन पर गिर गए. इसके बाद पुलिस ने हर्ष और अभिषेक को दबोच लिया।

23 साल तक की उम्र के थे आरोपी

अब तक पकड़ में आए तीनों बदमाश कुरुक्षेत्र जिले के है, तीनों ही प्लंबर का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर फायरिंग की थी। तीनों की उम्र करीब 19 से 23 साल के बीच बताई जा रही है। फैक्ट्री फायरिंग केस के दो आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक को शुक्रवार की मुठभेड़ में पकड़ा गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग की घटना के पीछे और कौन आरोपी शामिल थे।

Also Read : संत रामपाल रिहा, जानें इंजीनियर से कैसे बना संत

Also Read : पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनुज प्रथम

Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

Exit mobile version