करनाल। Father-daughter arrested for fraud शहर में नकली सोना बेचकर ज्वेलरी शोरूम को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पिता-बेटी की जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती अपने पिता के साथ मिलकर नकली ज्वेलरी को असली बताकर बेचते थे।
आरोपियों ने पिछले 15 दिनों में ओपीएस ज्वेलर्स सहित कई नामी शोरूम को निशाना बनाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह ने करीब 10 लाख रुपए का नकली सोना बेचकर ठगी की। सीसीटीवी फुटेज में युवती अलग-अलग दिनों में शोरूम पर जाकर सेल्सपर्सन को सोना दिखाते हुए नजर आई। गिरोह के सदस्य कभी पति-पत्नी तो कभी भाई-बहन बनकर दुकानदारों को झांसा देते थे।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने टीम बनाकर जांच शुरू की और वीडियो के आधार पर शनिवार को युवती और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि नकली सोना कहां से लाया गया और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।
Also Read : बॉक्सर स्वीटी और दीपक अलग, भत्ता भी त्यागा
Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी
Also Read : प्रदेश में पहली बार मनेगा बैसाखी पर्व
Also Read : बैसाखी महोत्सव 2026 में होंगे 200 दंगल
मेष: दिन शुभ रहेगा...