सोनीपत। Father slits throat of nursing student गोहाना के अंतर्गत आने वाली देवी नगर कॉलोनी में एक बाप ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए। मामला प्रकाश में आने के बाद से ही इलाके में चर्चा है।
जीएनएम की छात्रा थी तन्नू
गोहाना की देवीनगर कॉलोनी निवासी तन्नू जीएनएम की छात्रा थी। रविवार को तन्नू का शव घर में खून से लथपथ मिला। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या गले पर धारदार हथियार से वार करके की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट्स व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। युवती की हत्या का आरोप पिता पर है।
नहीं पता लगे हत्या के कारण
मामले की सूचना के बाद डीसीपी गोहाना जितेंद्र भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
Also Read : बॉक्सर स्वीटी और दीपक अलग, भत्ता भी त्यागा
Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी
Also Read : प्रदेश में पहली बार मनेगा बैसाखी पर्व
Also Read : बैसाखी महोत्सव 2026 में होंगे 200 दंगल

