Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : देररात जिम संचालक पर हमला मामला दर्ज

Gym operator attacked

Gym operator attacked

सोनीपत। सोनीपत के गोहाना में देर रात एक जिम संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर धारदार हथियार से कई वार किए। रेलवे पुलिस को आशंका है कि घटना के दौरान गोली भी चलाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार पर सवार थे हमलावर

घटना शुक्रवार देर रात गोहाना रेलवे जंक्शन परिसर के पास हुई। जिम संचालक प्रमोद अपने जिम से बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान कार सवार हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। हमलावरों ने पहले बाइक को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद कार से उतरे बदमाशों ने धारदार हथियार से उस पर कई वार किए। कुछ लोगों ने मौके पर गोली चलने की भी बात कही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

हमले के बाद मची अफरा-तफरी

हमले के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर उसे गोहाना से पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल का उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल गोहाना की अनाज मंडी में जिम संचालित करता है और रोज की तरह घर लौट रहा था। पड़ोसियों के अनुसार कार में चार युवक सवार थे, जिन्होंने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सीसीटीवी खंगालने शुरू

जीआरपी चौकी प्रभारी बलवान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। संभावित हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हमले के पीछे की असली वजह सामने आएगी।

Also Read : चंडीगढ़ ब्लास्ट पर बोले बिट्टा : नाम अलग, साजिश एक

Also Read : पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनुज प्रथम

Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

Exit mobile version