Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में आरोपी आढ़ती ने चलाई गोली, निशाना चूका छर्रे लगने से हुआ पीड़ित घायल, एंबुलेंस में लेकर पहुंचे अस्पताल

December 12, 2024

पानीपत में आरोपी आढ़ती ने चलाई गोली, निशाना चूका छर्रे लगने से हुआ पीड़ित घायल, एंबुलेंस में लेकर पहुंचे अस्पताल

हरियाणा के पानीपत में 2 आढ़तियों के बीच मामूली सी बात पर विवाद हो गया। इसी झगड़े के चलते आरोपी बंदूक लेकर आ गया और फायरिंग कर दी। निशाना चूका तो आरोपी पिस्टल उठाकर ले आया। पीड़ित आढ़ती के आंख में छर्रा लगने से वह घायल हो गया। आंख में से खून बहने लगा। हालांकि उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है

ये भी पढ़ें: Jalandhar News: आज लगेगा लंबा पावर कट, ये इलाके होंगे प्रभावित

घायल की पहचान 60 वर्षीय ओमप्रकाश मित्तल के रूप में हुई है। वहीं आरोपी आढ़ती की पहचान विजेंद्र आर्य के रूप में हुई है।दोनों की ही गांव बाबरपुर स्थित नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान चलाते है। पीड़ित की दुकान का क्रमांक 79 है और वही। आरोपी की दुकान का नंबर 83 है।

ये भी पढ़ें: ਸਕੇ ਭਰਾ ਬਣੇ ਸੀ ਚਿੱਟੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ, ਛਾਪਾ ਮਾਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਚੁੱਕੇ ਦੋਵੇ ਭਰਾ

लोगों ने आरोपी आढ़ती को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। विजेंद्र की गोली के छर्रे से पीड़ित घायल हो गया था। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर भागे। जिसके बाद उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Cold Wave In Kashmir: कश्मीर में शीतलहर जारी, कोहरे में डूबी डल झील, विजिबिलिटी कम

मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी आदतन ही झगड़ालू है। और उसके खिलाफ कई थानों में शिकायत दर्ज है। जिसके बाद कई मामलों में उसका आपसी तौर पर समझौता हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें