Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल में हुआ भीषण सडक हादसा; सब इंस्पेक्टर की मौत, ट्रक चालक फरार

October 1, 2025

कैथल में हुआ भीषण सडक हादसा; सब इंस्पेक्टर की मौत, ट्रक चालक फरार

कैथल: जाखौली और किच्छाना कुई के बीच हुए भीषण सडक हादसे में हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार (54) की मौत हो गई। कृष्ण कुमार मूल रूप से रोहतक के निंदाना गांव के रहने वाले थे और फिलहाल जींद में रहते थे। वे इस समय राजौंद थाने में तैनात थे। जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार मंगलवार सुबह राजौंद से कैथल कोर्ट किसी काम से आए थे और देर शाम अपनी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलट गई और कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम उन्हें नागरिक अस्पताल कैथल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के बेटे सागर की शिकायत पर तितरम थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि कृष्ण कुमार हाल ही में आर्थिक अपराध शाखा से ट्रांसफर होकर राजौंद थाने में आए थे। कृष्ण कुमार ने वर्ष 1989 में बतौर सिपाही पुलिस सेवा जॉइन की थी। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। एसपी कैथल उपासना ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कृष्ण कुमार की सडक हादसे में मौत कैथल पुलिस के लिए बड़ी क्षति है। पुलिस विभाग इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

ये भी पढ़ें: Punjab Budget Session 2026 : इन सेक्टर्स को सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें