Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

DGP शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में हुई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक,नशा मुक्ति सहित अन्य विषयों पर हुई चर्चा

January 4, 2024

DGP शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में हुई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक,नशा मुक्ति सहित अन्य विषयों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़ : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने प्रदेश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा प्राथमिकता क्षेत्रो में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कपूर ने कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकताओं में से एक है। बैठक में कपूर ने पुलिस थानों में स्थापित किए गए फीडबैक सेल की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फीडबैक सेल की मॉनिटरिंग करें और यदि किसी शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस की कार्यवाही को लेकर असंतुष्टि व्यक्त की जाए तो उससे असंतुष्टि का कारण अवश्य पूछे। यदि शिकायतकर्ता द्वारा किसी कारणवश फोन नहीं उठाया जाता तो उससे मैसेज आदि करते हुए संपर्क करें। उन्होंने कहा कि थानों में प्राप्त होने वाली शिकायतों की रसीद संख्या का आंकड़ा आपस में मैच करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी थानों में आने वाले मामलों में पारदर्शिता बरतते हुए कार्य करें और सुनिश्चित करें कि किसी के साथ भी नाजायज ना हो।

बैठक में कपूर ने ग्राम प्रहरी योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर ग्राम प्रहरी छेड़छाड़ वाले हॉटस्पॉट क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य करें। इसके अलावा, ग्राम प्रहरी महिलाओं से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रो में छेड़छाड़ संबंधी फीडबैक लेते हुए आवश्यक कदम उठाए। इस दौरान उन्होंने क्राउडसोर्सिंग की आवश्यकता पर बल दिया। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशको, पुलिस अधीक्षकों सहित कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें