Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज रफ्तार ट्राले ने बारातियों की गाड़ियों को मारी टक्कर

December 11, 2025

तेज रफ्तार ट्राले ने बारातियों की गाड़ियों को मारी टक्कर

घरौंडा: घरौंडा रेस्ट हाउस के पास नैशनल हाइवे-44 पर उस समय हडकंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार बजरी से भरे ट्राले ने बारातियों की खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। यह गाड़ियां दूल्हे की गाड़ी के इंतजार में हाइवे पर खड़ी थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियों और अन्य कारें खिलौनों की तरह उछलकर बिखर गईं। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाकर रास्ता बहाल कराया।

ये भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानें आपके शहर के Latest Rate

बुधवार को गांव रसीन निवासी रियासत के बेटे आमिर खान की शादी थी और बारात पानीपत जिले के पल्हेड़ी गांव जानी थी। दूल्हे ने बारात के लिए काले रंग की स्कॉर्पियों बुक करवाई थी, जबकि खुद के लिए सफेद कार की व्यवस्था की थी। बारात गांव से रवाना हो चुकी थी, लेकिन दूल्हे की कार पीछे रह गई। इसी कारण सभी गाड़ियों को घरौंडा रेस्ट हाउस के पास हाइवे किनारे रोक दिया गया। इसी दौरान करनाल की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्राला अचानक गाड़ियों में घुस गया। प्रत्यक्षदर्शी राहुल के अनुसार ट्राले ने फिल्मी स्टाइल में गाड़ियों को हवा में उछाल दिया। कुछ लोग स्कॉर्पियों के अंदर बैठे थे तो कुछ बाहर खड़े थे, सभी टक्कर की चपेट में आ गए। हादसा देखकर हाईवे पर मौजूद लोग दंग रह गए। कई गाड़ियां जो आगे निकल चुकी थीं, वे भी हादसे की जानकारी मिलते ही वापस लौट आईं।

सात गाड़ियां चकनाचूर, हाईवे पर लगा लम्बा जाम
हादसे के बाद हाईवे-44 पर लंबा जाम लग गया। कई वाहन लम्बे समय तक फंसे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित किया और क्रेन से टूटे वाहनों को हटवाया। ट्रैफिक एसएचओ दर्शन सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार ट्राले ने स्कॉर्पियों समेत करीब 7 गाड़ियों को टक्कर मारी है। 20 से ज्यादा बाराती घायल हुए हैं। वहीं जांच अधिकारी रोहताश ने कहा कि सभी घायलों को करनाल रेफर किया गया है। किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि हाइवे पर किसी भी परिस्थिति में गाड़ी न खड़ी करें, क्योंकि तेज रफ्तार में आने वाले भारी वाहनों से बड़ा हादसा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: SYL नहर विवाद– Haryana-Punjab के CM की आज अहम बैठक….पानी को लेकर तलाशेंगे हल.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें