Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर वापस जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर

May 9, 2025

घर वापस जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर

हरियाणा के पानीपत आ रहे युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने मूनक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक अपने मामा के घर से अपने घर बाइक पर सवार हो जा रहा था। इसी बीच वह सड़क हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है।

मृतक की पहचान पानीपत के थिराना गांव निवासी 30 वर्षीय रिंकू के रूप में हुई है। रिंकू समेत 3 बहने और 2 भाई है। जिनमें रिंकू सबसे बड़ा था। रिंकू मामा के मकान निर्माण में उनकी मदद करने हेतु करनाल के गगसीना गया हुआ था। मकान निर्माण कार्य होने के पश्चात वह अपने घर वापस जा रहे था, की तभी वह दुर्घटना का शिकार हो गया।

युवक करनाल के गगसीना से मूनक होते हुए पानीपत के थिराना जा रहा था। जैसे ही वह मूनक गांव के नजदीक पहुंच तो उसे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर में युवक का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर पड़ा। जिसके बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक की बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

जिसके बाद राहगीरों ने मूनक थाना पुलिस को सूचना दी और युवक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर जांच–पड़ताल जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें