Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

November 16, 2026

विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग निर्देश में थाना शहर थानेसर की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी राजीव सिंगला वासी दुर्गा नगर थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विक्रम वासी खेड़ी रायवाली जिला कैथल ने पुलिस को दी पानी शिकायत में बताया कि बताया कि राजीव सिंगला वासी दुर्गा नगर थानेसर कुरुक्षेत्र ने उसको अपने विश्वास में लिया और कहा कि वह युवाओं को आस्ट्रेलिया भेजने का बड़ा काम करता है। आरोपी ने उसके लड़कों को आस्ट्रेलिया में पढ़ाई और वर्क परमिट दिलवाने का भरोसा दिया। उसने आरोपी की बातों में आकर लड़के को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए आरोपी को अलग-अलग समय और किस्तों में 40 लाख 72 हजार रुपए दे दिए।

काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने ना तो उसके लड़के का वीजा लगवाया और ना ही उसे विदेश भेजा।जब उसने काम न होने पर अपनी रकम वापस मांगी आरोपी टाल मटोल करता रहा और अब पैसा वापस करने से मना कर रहा है। जिसकी शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा द्वारा जांच की गई। जांच के आधार पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज किया गया।

थाना शहर थानेसर प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार के मार्ग निर्देश में पीएसई हरीश कुमार, सिपाही सुधीर व सिपाही कुलदीप की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी राजीव सिंगला वासी दुर्गानगर थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें