Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपहरण कर पेट में मारी गोली; Medical College में भर्ती, Police ने मामला किया दर्ज

December 5, 2024

अपहरण कर पेट में मारी गोली; Medical College में भर्ती, Police ने मामला किया दर्ज

नूंह(सद्दाम हुसैन): रंजिश के कारण एक युवक को अपहरण कर गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने के बाद युवक को गुरुग्राम अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर स्थित गामा अस्पताल नूंह के पास आरोपियों के द्वारा फेंका गया। जिसके बाद इस घटना की खबर आग की तरह फैल गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली लगने के बाद युवक बदहवास सड़क पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने इस मामले में सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अनीश निवासी घासेड़ा देर रात करीब 8 बजे पड़ोसी गांव आलदोका से जिम करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने गांव घासेड़ा आ रहा था। रास्ते में घासेड़ा गांव के ही वारिस, तौसीफ, सलीम, तारीफ के अलावा तीन – चार अन्य लोग ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में सवार थे।

पहले उन्होंने अनीश की बाइक को टक्कर मारकर उसे नीचे गिराया और उसके बाद उसे गोली मार दी। पुलिस ने अनीश के भाई वसीम की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरेंद्र किन्हा डीएसपी नूंह ने बताया कि अभी घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है।

अलग – अलग मत सामने आ रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी तरह से पता चल सकेगा की अनीश को गोली किस वजह से मारी गई। डीएसपी नूंह ने बताया कि अनीश मेडिकल कॉलेज नलहड़ में उपचाराधीन है। आरोपियों की तलाश में सदर थाना नूंह व सीआईए नूंह सहित कई टीमों का गठन कर दिया गया है।

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुल मिलाकर अपराधी बेख़ौफ़ हैं। सरेआम गोली मारने के बाद सुनसान जगह के बजाय भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर युवक को फेंकने के बाद आरोपी फरार हो गए। अब पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें