Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में पुलिस की गाड़ी पर हमला, तेजधार हथियार से हुआ हमला, पुलिस गाड़ी को लगा हथियार, आरोपी गिरफ्तार

November 27, 2024

पानीपत में पुलिस की गाड़ी पर हमला, तेजधार हथियार से हुआ हमला, पुलिस गाड़ी को लगा हथियार, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के पानीपत में डीडवाडी मोड पर 2 युवकों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया था। जिसमें एक उस समय पुलिस के चंगुल से भाग निकल था। लेकिन दूसरा आरोपी उसी वक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया था।

 

उसी मामले में युवक का दूसरा साथी भी आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आड़ोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पहचान नौल्था गांव निवासी संदीप के रूप में हुई है। आरोपी का दूसरा साथी पहले से ही पुलिस हिरासत में था।

आज से पूर्व 19 नवंबर के दिन जब पुलिस की गाड़ी गश्त पर थी। तभी 2 युवक ASI सुबेराज और ड्राइवर भूपेंद्र के पास आए और बताया कि किसी ने उनके भाई को गोली मार दी है। वह घायल अवस्था में कुछ ही दूरी पर दुकान के पास पड़ा है।

इस बात पर ASI सुबेराज और ड्राइवर भूपेंद्र युवकों के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे। जहां पहुंच कर मालूम हुआ कि बात झूठी है। जब युवक से पूछा गया तो कुछ कहने की बजाय उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। युवकों ने इंस्पेक्टर पर तेजधार हथियार से हमला किया। हमले में वह बाल–बाल बच गए और हथियार गाड़ी के शीशे को जा लगा।

निशाना चूकते ही दोनों मौके से भागने लगे। उस समय एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसकी पहचान नौल्था गांव निवासी अजय उर्फ शक्तिमान के रूप में हुई थी। उसके साथी को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हमले के लिए प्रयोग किया गया गड़ांसी को भी बरामद कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें