Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

सांतवी कक्षा की भावना ने वेस्ट सामान से बनाया अयोध्या भगवान श्रीराम का मंदिर

January 22, 2024

सांतवी कक्षा की भावना ने वेस्ट सामान से बनाया अयोध्या भगवान श्रीराम का मंदिर

नीलोखेड़ी: 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामचन्द्र के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन को लेकर पूरे भारतवासियों में जोश देखने को मिल रहा है हर कोई इस आयोजन में प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए सेवा भाव से लगा हुआ है। उसी जोश के साथ करनाल जिले के गुमटो गांव की बेटी भावना ने भी कुछ ऐसा कमाल करके दिखा दिया है। उन्होंने भगवान श्री रामचन्द्र के मंदिर के भव्य रूप का मॉडल तैयार करके सबको चकित कर दिया। भावना ने अपने अंदर के भाव से घर में बिना प्रयोग की वस्तुओं का उपयोग में लाकर मंदिर का मॉडल बनाया है। भावना के पिता विरेन्द्र कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की कई सालों से हिन्दू धर्म के प्रति गहरा आस्था है। तो वहीं उसने यूटयूब पर अपना एक चैनल बनाया हुआ है जिसमें वह भगवान के प्रति अपनी कलाएं दिखाती है। उन्होंने बताया कि भावना ने घर में पडी हुई गते की पेटी,माचिस की तीली आदि वेस्ट सामान का प्रयोग करके भगवान श्रीरामचन्द्र के मंदिर का भव्य मॉडल बनाकर विद्यालय के अध्यापकों को भी चकाचौंध कर दिया है। उन्होंने बताया कि भावना गीता सीनियर सैकण्डरी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें