Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bhiwani: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

September 2, 2024

Bhiwani: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

भिवानी: जिला के गांव तालू रोड़ पर सड़क हादसे में 49 वर्षीय शख्श की मौत हो गई। बताया जाता है कि सुबह साढ़े 12 बजे के आस पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे शख्स की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया।

मृतक की पहचान गांव तालू निवासी सत्तेवान के रूप में हुई है, वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर, मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव तालू के समीप स्थित शराब के ठेके के पास, एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है,सूचना पर मौके पर पहुंचे।

मृतक को नागरिक अस्पताल लाया गया, वहीं उन्होंने बताया कि अलसुबह 6 बजे फिर दोबरा से सूचना प्राप्त हुई कि मृतक गांव तालू का निवासी था। जोकि मेहनत मजदूरी करता था जिसे अज्ञात वाहन ने देर रात टक्कर मार दी, जिसके चलते उसके मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना में अज्ञात के खिलाफ ममला दर्ज कर लिया गया है तथा परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है व आगामी करवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें