Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैजलपुर में दो परिवारों में खूनी संघर्ष : जमकर चले गंडासे, डंडे और ईंटें

March 4, 2024

बैजलपुर में दो परिवारों में खूनी संघर्ष : जमकर चले गंडासे, डंडे और ईंटें

फतेहाबाद/भूना: गांव बैजलपुर में दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों तरफ के लोगों में जमकर गंडासे, डंडे और ईंटें चली। इसमें 12 के करीब व्यक्ति घायल हो गए। इनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव बैजलपुर में हुए विवाद में एक पक्ष के ईश्वर सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है। रविवार शाम को दोनों पक्षों के बच्चों में कोई कहासुनी हो गई थी, जिसे निपटा दिया गया था। इसके बाद देर रात को संजय, पवन, मोनू व कुछ अन्य लोग लाठी डंडे, गंडासी लेकर उनके घर आ गए। आरोप है कि उन्होंने ईश्वर सिंह की पत्नी सुमन को उठाने का प्रयास किया तो उसके बेटे भूपेश ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया, जिस पर उस पर हमला कर दिया।

ईश्वर सिंह ने बताया कि इसके बाद उसने व उसके परिवार के अन्य लोगों ने बीच बचाव किया तो उन पर लाठी डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिनमें 42 वर्षीय ईश्वर सिंह, 38 वर्षीय पत्नी सुमन, उसके बेटे 14 वर्षीय भूपेश, बेटी 17 वर्षीय आंचल, कल्पना, ईश्वर के भाई 46 वर्षीय महेंद्र, भाभी अनीता, उनका रिश्तेदार ओमप्रकाश को चोटें लगी। उधर दूसरे मामले में घायल संजय के पिता कृष्ण ने बताया कि उसका बेटा गांव में ही उसकी बहन रितु की कपड़ों की दुकान पर काम करता है। पड़ोस में रहने वाले ईश्वर सिंह के परिवार के युवकों ने वहां आकर पैसों को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया, जिसके बाद अन्य लोगों ने ईंटों से उन पर हमला किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें