Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

रंजिश के चलते भिवानी की डाबर कॉलोनी में चली गोलियां, युवक गंभीर घायल

November 27, 2023

रंजिश के चलते भिवानी की डाबर कॉलोनी में चली गोलियां, युवक गंभीर घायल

भिवानी की डाबर कॉलोनी में दो मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने एक युवक पर गोलियां चलाई। मोटरसाइकिल पर सवार 4 युवकों ने कई राउंड फायरिंग की। इस घटना में हरी किसन उर्फ हरिया नामक युवक को गोली लगी। जिसको इलाज के लिए चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

इस मामले में सब्जी मंडी चौक के इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि भिवानी की डाबर कॉलोनी में गोलियां चली है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो घायल के परिजनों ने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उनके लड़के हरिकिशन उर्फ हरिया पर कई राउंड फायर किए। इस घटना में हरिकिशन उर्फ हरिया घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर अपनी आगामी कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें