Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में वित्त प्रमुख पर कंपनी से 10 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज

September 30, 2023

गुरुग्राम में वित्त प्रमुख पर कंपनी से 10 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज

गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक निजी कंपनी के वित्त प्रमुख पर कंपनी में निवेश के बहाने कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये का गबन करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।कथित धोखाधड़ी दिसंबर 2022 से जुलाई 2023 के बीच सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में स्थित कंपनी में की गई थी।पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता जितेश अरोड़ा ने कहा कि उनकी कंपनी के वित्त प्रमुख ने कथित तौर पर बिना किसी अधिकार के कंपनी के बैंक खातों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की रकम अपने खातों में भेज ली, जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कथित धोखाधड़ी तब सामने आई जब कंपनी के खातों का ऑडिट करने वाली कंपनी को जुलाई में पता चला कि सात महीनों में आरोपी ने कंपनी के खातों से कई रकम अपने निजी बैंक खातों में निकाल ली है।शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया, ‘संदिग्ध ने यह भी स्वीकार किया कि उक्त रकम का इस्तेमाल उसने शेयर बाजार में अपने निवेश के लिए किया था, जिसमें उसे गंभीर नुकसान हुआ।‘एक शिकायत के आधार पर और जांच के बाद सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें