Site icon Dainik Savera Times

Haryana : स्थानीय निकाय चुनाव : कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, जानें क्या किए वादे

congress-manifesto

congress-manifesto

चंडीगढ़। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसमें स्थानीयच मुद्दों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने शहरों समस्याओं से मुक्त करने का वादा किया है।

कांग्रेस का वादा : भ्रष्टाचार का होगा सफाया

घोषणापत्र में भाजपा के कार्यकाल के दशक के दौरान असफल रहने की बात कही है। उनका कहना है कि शहरी निकायों में भाजपा ने जो भ्रष्टाचार का साम्राज्य खड़ा किया है, उसे ध्वस्त कर देंगे। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, चुनाव घोषणा पत्र कमेटी की संयोजक गीता भुक्कल और विधायक आफताब मौजूद थे। इन लोगों ने कांग्रेस पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया।

मतदाताओं से किए 54 वादे

इस तीन पेज के इस चुनाव घोषणा पत्र में 54 वादे किए गए हैं। राव नरेंद्र ने पंचकूला का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने पुराने मेयर को इसलिए मैदान में नहीं उतारा, क्योंकि वह भ्रष्टाचार में लिप्त है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि नगर निकायों में सत्ता में आने पर शहरों को ‘ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी’ बनाया जाएगा, जिससे प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ स्वच्छता सुनिश्चित हो सकेगी। इसके तहत ग्रीन बेल्ट और पार्कों का सुंदरीकरण, चौक-चौराहों का विकास और सड़कों को गड्ढा मुक्त करेंगे।

भ्रष्टाचार मुक्त होंगे निगम और नप

नगर निगम और नगर परिषदों को भ्रष्टाचार युक्त से भ्रष्टाचार मुक्त करने संकल्प लिया। शहरों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए मंडियों, बाजारों, पार्कों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी लगाने की बात भी कही। सफाई व्यवस्था को सुधारने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके तहत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को दुरुस्त किया जाएगा, कचरा डंपिंग ग्राउंड की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा और रिहायशी क्षेत्रों से दूर गारबेज प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएंगी।

यातायात को कराएंगे सुचारू

सड़कों और गलियों को ठीक करने का वादा भी कांग्रेस ने किया है। इसके अलावा यातायात को सुचारू करने के लिए नई सड़कों का निर्माण होगा। सभी कच्ची गलियों को ठीक तरीके से पक्का किया जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि यह घोषणापत्र स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान पर आधारित है और सत्ता में आने पर तय समय सीमा में इन वादों को लागू किया जाएगा।

जनता को ये वादे रखने होंगे याद

  1. सार्वजनिक व महिला शौचालयों की संख्या बढ़ेगी
  2. बुजुर्गों के लिए विशेष हेल्थ कैंप और सुविधा केंद्र
  3. मल्टीलेवल पार्किंग, बंदरों के आंतक से छुटकारा, बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाना
  4. नगर निगमों के द्वारा आपके द्वार कार्यक्रम
  5. प्रापर्टी एनडीसी तीन दिन के भीतर
  6. परिवार पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया सरल
  7. अनियमित कालोनियों को नियमित करने की सरल पालिसी
  8. स्ट्रीट वेडिंग जोन बनेंगे, हर वार्ड में वाई-फाई युक्त लाइब्रेरी
  9. हर वर्ड में शिशुगृह, नये गांवों के लिए कम्युनिटी सेंटर, बारात घर
  10. धोबी घाटों की व्यवस्था, दशहरा व छठ पूजा मैदान
  11. गांवों में सीसीटीवी कैमरे, सरकारी कार्यों के लिए सेवा केंद्र, बेहतर सामुदायिक केंद्र।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version