Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ा दिल्ली पुलिस का ‘मिस्टर नटवरलाल’, खाकी का उठाया नाजायज फायदा और ऐंठ ली मोटी रकम

September 10, 2023

हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ा दिल्ली पुलिस का ‘मिस्टर नटवरलाल’, खाकी का उठाया नाजायज फायदा और ऐंठ ली मोटी रकम

अंबाला: कहते हैं कि चोर बदमाश कितने ही शातिर क्यों ना हो एक ना एक दिन कानून के हाथों में आ ही जाता है। दिअंबाला पुलिस की गिरफ्त में नजर आ रहा ये वो आरोपी शख्स है जो कि दिल्ली पुलिस का एक नकली सब इंस्पेक्टर बन कर घूम कर रहा था। अंबाला की पुलिस ने वर्दी सहित आरोपी को काबू कर लिया है। बड़ी बात तो ये है कि ये शातिर ठग अंबाला में ही एक रिहायशी इलाके में छोटा सा ऑफिस बना कर आस पास के लोगों को नौकरी लगवाने का झांसा दिया करता था और उनसे मोटी रकम ऐंठ रहा था। अंबाला पुलिस ने परवीन नाम के आरोपी को उसके दफ्तर से गिरफ्तार कर के कोर्ट में पेश किया और उसे एक दिन के रिमांड पर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी परवीन ने पहले तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया लेकिन बाद में उसने मान लिया की वह नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेता है , उससे दिल्ली पुलिस के सब इन्स्पेक्टर की वर्दी भी मिली। फिलहाल अंबाला पुलिस उससे और पूछताछ कर रही है ताकि उससे और खुलासे हो सकें।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें