Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह में आशा वर्कर्स का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर डीसीएसपी कार्यालय पहुंची

September 14, 2023

नूंह में आशा वर्कर्स का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर डीसीएसपी कार्यालय पहुंची

आज अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदशन कर रही आशा वर्कर्स पर पुलिसिया करवाई को रोकने के खिलाफ बृहस्पतिवार को नूंह में विरोध प्रदर्शन कर नूंह पुलिस अधिक्षक के मार्फत पुलिस महानिदेशक हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बृहस्पतिवार को नूंह जिला की आशा वर्करों ने गांधी पार्क में बैठक की। इस मौके पर कांग्रेस पीसीसी सदस्य मेहताब अहमद ने आशा वर्करों की मांगो को जायज बताया और कांग्रेस की सरकार आने पर सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।
आशा वर्करों ने गांधी पार्क से एसपी कार्यालय तक पैदल नारे बाजी करते हुए एसपी के मार्फत प्रदेश के डीजीपी के नाम ज्ञापन सौंपा।

आशा वर्करों ने बताया की राज्य में आशा वर्कर्स अपनी जायज मांगों को लेकर आन्दोलनरत हैं। 8 अगस्त से करीब 20 हजार आशा वकर्स हड़ताल पर हैं। एक माह से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद सरकार ने वर्कर्स की मांगों पर कोई बात नहीं की है। उनका आन्दोलन बेहद शांतिपूर्वक तरीक से चल रहा है। उन्होंने बताया की उनकी यूनियन द्वारा 28 अगस्त को विधानसभा सत्र के मौके पर पंचकुला में इकट्ठा होकर विधानसभा की ओर जुलूस निकाला था। सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा राज्य भर में दमनकारी नीति अपनाते हुए महिलाओं के घरों पर पुलिस बैठाना, उन्हें गिरफ्तार करना, रास्तों में गिरफ्तार करना, गिरफतार करके बसों में सारा दिन घुमाना जैसी कार्यवाही की गई। यही नहीं महिलाओं को पीने के लिए पानी तक नहीं दिया गया और उन्हें वाशरूम जाने के लिए भी बसों को नहीं रोका गया। इस तरह की कार्रवाई के चलते राज्य में दो आशा वर्कर्स को हस्पताल दाखिल करवाना पड़ा जहां उनकी मौत हो गई। वही 13 सितंबर को भी अंबाला में शान्तिपूवर्क जूलूश निकाल रही आशा वर्कर्स को पुलिस ने पुनः गिरफतार करके 28 अगस्त जेसी घटनाक्रम को दोहराया।

आशा वर्करों को गिरफतार करके बसों में सारा दिन घुमाया गया । दो महिलाओं को पुलिस बल प्रयाग के चलते अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। उन्होंने कहा की आशा वर्करों ने प्रदर्शन करते हुए एसपी नूंह की मार्फत डीजीपी हरियाणा को मांग पत्र भेजते हुए कहा की भविष्य में पुलिस द्वारा दमन कार्यवाही रोकी जाए। जो भी पुलिसकर्मी 28 अगस्त व 13 सिंतबर की घटनाओं के आरोपी हैं उनपर कार्रवाई की जाए। पुलिस हिरासत में मानवाधिकारों का उल्लघंन बंद किया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें