Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में 2 छात्रों की बीच विवाद, जिसके चलते चाकू से हमला, छात्र के सिर में घोंपा चाकू, हमलावर भीड़ को देख कर फरार, घायल उपचाराधीन

December 27, 2024

पानीपत में 2 छात्रों की बीच विवाद, जिसके चलते चाकू से हमला, छात्र के सिर में घोंपा चाकू, हमलावर भीड़ को देख कर फरार, घायल उपचाराधीन

हरियाणा के पानीपत में 2 छात्रों के बीच फोन पर कहासुनी हो गई। इस विवाद को लेकर तैश में आकर एक छात्र ने दूसरे छात्र पे चाकू से हमला कर दिया। हमला छात्र के सिर और कान के पास किया गया था। इस दौरान चाकू का टुकड़ा टूट का और में घुसा रह गया। इस टुकड़े को बाद में चिकित्सकों द्वारा निकला गया।

 

जिसके बाद घायल छात्र की मां ने किला थाना पुलिस को मामले की शिकायत देते हुए कैसे दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता 8वीं कक्षा में अध्ययनरत 15 वर्षीय अनिकेत के माता सुदेश है। शिकायत देते हुए सुदेश ने कहा कि उसके बेटे का फोन पर गांव राजाखेड़ी निवासी 10 वीं कक्षा में अध्ययनरत रजत से झगड़ा हुआ था।

 

दोनों ही अलग–अलग विद्यालय में जाते है। जिसके बाद 25 दिसंबर के दिन रजत ने अनिकेत को कुटानी जाते समय रस्ते में रोक लिया। पहले हुए विवाद के कारण रजत अनिकेत से झगड़ने लगा। तैश में आकर रजत ने चाकू निकल लिया और वार करने लगा। खुद को बचाने की कोशिश करते हुए वह चिल्लाने लगा।

 

इसी बीच रजत चाकू घोंप कर लोगों को आता देख फरार हो गया। चाकू का टुकड़ा रजत के कान के पास सिर में घुस रह गया। जाते–जाते आरोपी ने धमकी दी कि “यदि वह फिर मौका मिला, तो जान से मार दूंगा”। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार कर चाकू का टुकड़ा सिर से बाहर निकाला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें