विज्ञापन

हरियाणा में गन्ने के रेट को लेकर शुगर मिलों के बाहर लगा किसानों का धरना हुआ खत्म

हरियाणा में शुगर मिलों के बाहर चल रहा किसानों का धरना खत्म हो गया है। कुरुक्षेत्र की सैनी धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय अहम बैठक हुई जिसमें गन्ना किसानों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता गुरनाम सिंह चढूनी ने की। बैठक में फैसला किया गया कि आज से ही किसानों का आंदोलन.

- विज्ञापन -

हरियाणा में शुगर मिलों के बाहर चल रहा किसानों का धरना खत्म हो गया है। कुरुक्षेत्र की सैनी धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय अहम बैठक हुई जिसमें गन्ना किसानों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता गुरनाम सिंह चढूनी ने की। बैठक में फैसला किया गया कि आज से ही किसानों का आंदोलन खत्म होगा। जींद में चल रही संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में गन्ने के रेट को लेकर जो भी फैसला लिया जाएगा, उसका समर्थन किया जाएगा। गुरनाम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने गन्ने के रेट दस रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए हैं। हालांकि यह मूल्य वृद्धि बेहद कम है लेकिन किसानों की जीत है। अब किसान अपने गन्ने को ज्यादा दिन तक नहीं रख सकते हैं।

- विज्ञापन -

Latest News