Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम इजराइल और हमास युद्ध की शांति के लिए हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

October 18, 2023

गुरुग्राम इजराइल और हमास युद्ध की शांति के लिए हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त होने की कामना के लिए हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। युद्ध समाप्ति और विश्व मे शांति के संदेश के लिए आयोजित किए गए हनुमान चालीसा पाठ में गुरुग्राम के सैकड़ो लोगों ने भागीदारी ली और विश्व में शांति बनाए रखने की कामना भगवान हनुमान के दरबार मे की।

एक तरफ जहाँ इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के कारण तीसरे विश्व युद्ध होने का संकट पूरे विश्व में मंडरा रहा है तो वहीं विश्व मे शांति की स्थापना के लिए देश अलग अलग तरह के प्रयास और प्रार्थनाओं का दौर भी चल रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में इजराइल और हमास के बीच युद्ध की समाप्ति और विश्व मे शांति की अपील और कामना के लिए हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धार्थ जैन भी पहुँचे। सिद्धार्थ जैन का कहना है कि पूरे विश्व मे शांति का संदेश देने के लिए हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया।

हनुमान चालीसा पाठ में शामिल लोगों का कहना है कि भगवान हनुमान संकट मोचन के नाम से जाने जाते है इजराईल और हमास के बीच युद्ध होने की वजह से तीसरे विश्व युद्ध का संकट पूरे विश्व को सत्ता रहा है और यही वजह भगवान हनुमान के सामने विश्व मे आने वाले संकट को खत्म करने की कामना और प्रार्थना की है ताकि किसी भी देश के बीच कोई युद्ध ना हो और मानवता को कोई खतरा ना हो।स्थानीय लोगों की मानें तो इजराइल और हमास के युद्ध का खामियाजा वहाँ की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। युद्ध मे होने वाली गोलाबारी की वजह से रोजाना छोटे बच्चों और बुजुर्गों के मरने की खबरें आ रही है जोकि मानवता के लिए बहुत ही बुरा संदेश दे रही है। ऐसे में इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के जरिए सभी देशों को शांति का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें