Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मणिपुर हिंसा में फंसे फरीदाबाद के तीन बीटेक के छात्रों को हरियाणा सरकार ने सकुशल पहुंचाया उनके घर

May 10, 2023

मणिपुर हिंसा में फंसे फरीदाबाद के तीन बीटेक के छात्रों को हरियाणा सरकार ने सकुशल पहुंचाया उनके घर

मणिपुर से छात्रों के घर वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में फरीदाबाद के 3 छात्र आज अपने घर लौटे। इस मौके पर छात्रों ने मीडिया से खास बातचीत की। बता दें कि मणिपुर के हालातों में फंसे छात्रों ने अपनी सुरक्षित घर वापसी के लिए हरियाणा सरकार और अधिकारियों का धन्यवाद किया है ।

तस्वीरों में हंसते खिलखिलाते नजर आ रहे ये छात्र दरअसल मणिपुर से फरीदाबाद वापस लौटे है । मणिपुर में बीटेक फर्स्ट ईयर के ये छात्र इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में पढ़ते थे। छात्रों की माने तो 3 मई को उन्हें यह मैसेज मिला कि उन्हें अब हॉस्टल से बाहर नहीं जाना है क्योंकि हालात बिगड़ चुके हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें पता चला कि मणिपुर के हालात बेहद बिगड़ चुके हैं इस दौरान परिवार बेहद तनाव में था और वह लगातार बच्चों को फोन करता था । छात्रों की माने तो इन दिनों काफी डरे हुए थे जिसके बाद उन्होंने हेल्पलाइन के माध्यम से सरकार से मदद मांगी और 1 दिन के अंदर ही उनकी घर वापसी हो गई । इसके लिए सरकार का धन्यवाद कर रहे है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें