Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में 65 सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज बस पलटी

May 27, 2025

हिसार में 65 सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज बस पलटी

हिसार: हिसार में सुबह यात्रियों से भरी एक हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई। बस में 65 सवारियां सवार थीं। बस के पलटने पर इसमें सवार अपने परिवार में इकलौते एक छात्र की मौत हो गई। इस हादसे में 4 छात्रओं को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल लाया गया है। जानकारी अनुसार 52 सीटों की क्षमता वाली रोडवेज की बस में करीब 65 यात्री सवार थे। इसमें ज्यादातर कोचिंग सेंटर और स्कूल के विद्यार्थी थे। हादसा सुबह साढ़े 9 बजे राजली रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर हुआ। राजली-बहबलपुर रोड पर आंधी के कारण पेड़ गिरा था।

ड्राइवर ने बस के एक हिस्से को साइड में कच्चे में उतारकर निकालने का प्रयास किया, लेकिन बारिश के कारण जमीन गीली होने से बस का पहिया धंस गया और बस पलट गई। बस के पलटते ही उसमें सवार लोग अंदर सीटों में ही फंस गए। मौके पर दौड़कर आए ग्रामीणों ने बस में सवार लोगों का निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पलटने के बाद कई यात्री बस के अंदर फंस गए थे। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें: नासिक: सड़क किनारे बने गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें