Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana के SP ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

May 11, 2023

Haryana के SP ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

अब झज्जर जिले की पुलिस चौकी और थानों में नहीं बल्कि झज्जर की सड़कों पर दिखेगी। अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धरपकड़ के लिए यह आदेश जिले के पुलिस कप्तान अर्पित जैन ने दिए है। एसपी का कहना है कि एक पुरानी कहावत है कि पुलिस इज पब्लिक और पब्लिक इज पुलिस,इसी पर झज्जर पुलिस काम कर रही है और आमजन से भी पुलिस सहयोग की अपेक्षा रखती है। एसपी नेजिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक मामलों के वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विशेष रूप से जघन्य किस्म के आपराधिक मामलों के वांछित व अति वांछित इनामी दोषियों की गिरफ्तारी के लिए गहनता एवं गम्भीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रखने तथा सौहार्द पूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए स्वयं भी पैदल गश्त करने के निर्देश दिए। थानों में दर्ज आपराधिक मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने हिंसक व जघन्य किस्म के आपराधिक मामलों पर जल्द से जल्द हर सम्भव कारवाही करके उनके दोषियों को गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए। हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, लूट, डकैती, छीना झपटी, अवैध वसूली व चोरी इत्यादि के विचाराधीन लंबित मामलों की गहनता से कार्यवाही करके उन के वांछित आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए।

जिला के शहरी एवं ग्रामीण इलाका में आपसी सौहार्दपूर्ण सामाजिक भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियो से लगातार संपर्क बनाए रखने व प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के सम्बन्ध में कड़े दिशा निर्देश दिए। जिला में आए हुए विदेशी नागरिकों के संबंध में पूर्ण जानकारी रखने तथा किराएदारों, घरेलू नौकरों तथा जिला में स्थित गोदामों, फैक्ट्रियों व औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों व श्रमिकों तथा झुग्गियों में रहने वाले लोगों की पुलिस वैरिफिकेशन करवाने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। शाम को देर तक खुलने वाली चाय ठंडे की दुकानों पर कड़ी निगाह रखते हुए अवैध रूप से नशा बेचने व शराब पिलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अवैध हुक्का बार पर भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार व लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें