Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Heatwave: गर्मी का पारा अभी भी हाई, Temperature 50 के पार जाने को तैयार

June 1, 2024

Heatwave: गर्मी का पारा अभी भी हाई, Temperature 50 के पार जाने को तैयार

सिरसा: जिला में आज भी गर्मी का पारा 50 के पार जाने की पूरी संभावनाएं दिखाई दे रही है जिसका असर आमजनों के जनजीवन पर साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है। आज दोपहर तक 45 डिग्री तापमान पहुंच चुका है और जैसे जैसे दिन और बढ़ता जाएगा वैसे वैसे ही तापमान में भी और इजाफा होता रहेगा।

आमजनों के साथ साथ इसका सीधा असर बेजुबान जानवरों और पशुओं पर भी देखने को मिल रहा है जिसके चलते अब पशु पालक भी बढ़ती गर्मी के कारण परेशान दिखाई दे रहे है। ग्रामीणों और पशुपालकों ने बताया कि इस बार गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है जिसका असर आमजनों के साथ साथ पशुओं पर भी खूब देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी की वजह से पशु बीमार हो रहे है और दूध भी पहले के मुकाबले में कम ही दे रहे है।

पशुपालकों का कहना है कि गर्मी बढ़ने से उनकी फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है और पशुओं को भी नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं सिविल सर्जन डॉ महेंद्र कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा की लोग अपने घरों से ज्यादा बाहर न निकले अगर जरूरी है तभी बाहर निकले वह खाने पीने की चीजों की ओर विशेष रूप से ध्यान रखें। अगर स्वास्थ्य में गिरावट नजर आती है तो अपने नजदीकी डॉक्टर को अवश्य चेकअप करवाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें