Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार: Railway Station पर अफीम सहित युवती गिरफ्तार, 2.5 किलोग्राम अफीम बरामद

June 5, 2024

हिसार: Railway Station पर अफीम सहित युवती गिरफ्तार, 2.5 किलोग्राम अफीम बरामद

हिसार: नशे की गिरफ्त में लगातार युवा आ रहा है। नशे की रोकथाम के लिए सरकार भी कदम उठा रही है लेकिन नशे का कारोबार दिनप्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा ही मामला आज हिसार में देखने को मिला जब एक नाबालिक लड़की हिसार के रेलवे स्टेशन पर अफीम के साथ पकड़ी गई।

जीआरपी पुलिस के अधिकारी जीत सिंह ने बताया कि हिसार रेलवे स्टेशन पर हमारी टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 के पास मुखबिर ने सूचना दी कि एक लड़की जोधपुर (राजस्थान) से आई है और उसने नीले रंग का लोवर और सफेद काली चैकदार शर्ट पहनी हुई है।

जिसके पास नीले रंग का पिठू बैग है, जिसमें अफीम हो सकती है। उन्होने बताया कि इस सूचना पर जीआरपी अलर्ट हो गई। उन्होने बताया की इसके बाद डीएसपी राजेश कुमार को सूचना दी गई जीआरपी ने एक टीम बनाई और लड़की को काबू कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें