Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र: होमगार्ड व सिख युवक विवाद ने पकड़ा जोर, एसपी कुरुक्षेत्र के कार्यालय पर किया प्रदर्शन

October 3, 2023

कुरुक्षेत्र: होमगार्ड व सिख युवक विवाद ने पकड़ा जोर, एसपी कुरुक्षेत्र के कार्यालय पर किया प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र: होमगार्ड व सिख युवक विवाद ने जोर पकड़ लिया है। बीते दिनों से चल रहे होमगार्ड व सिख युवक मामले में जहा कल सिख समाज ने इक्ठा होकर होमगार्ड पर सिख युवक की पगड़ी के साथ छेड़छाड़ मामले में मामला दर्ज कराया था तो वही आज रोड समाज ने इक्ट्ठा हो एसपी कुरुक्षेत्र के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और सिख युवक पर श्री साहिब से होमगार्ड पर हमला करने की एवज में 307 के अंतर्गत मामला दर्ज करने की मांग रखी।

इस दौरान अन्य होमगार्ड जवान व हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी इस प्रदर्शन में शामिल रहे और एसपी द्वारा उचित कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद अपना प्रदर्शन खत्म किया।इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पवन शर्मा पहलवान ने कहा कि यह किसी धर्म या जाति विशेष की बात नहीं है यह न्याय व अन्याय बात है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने पगड़ी बांधी है और वह किसी के साथ लड़ाई करेगा तो पगड़ी उतरना आम बात है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड अपनी ड्यूटी पर था और जनता की सेवा कर रहा था और अगर उसी को अंदर डाल दिया जाएगा तो गलत होगा। साथ उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर होमगार्ड के जवान के साथ कुछ गलत हुआ तो हालत खराब हो जाएंगे और इसका जिम्मेवार प्रशासन होगा।

बड़ी खबरें पढ़े : प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा पहुंचे गुरुग्राम, जनसंवाद में सुन रहे हैं गांव वासियों की समस्याएं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें