Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र में एसीबी का छापा, महिला थाना एसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

November 29, 2025

कुरुक्षेत्र में एसीबी का छापा, महिला थाना एसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला ने शुक्रवार को महिला थाने में बड़ी कार्रवाई कर दी। कार्रवाई के दौरान एसआई सत्यवंती को 85 हजार रुपये स्वीकार करते ही पकड़ लिया गया। जांच टीम के अनुसार आरोपी ने महिला उत्पीड़न मामले में राहत दिलाने के बदले एक लाख रुपये की मांग रखी थी।

ये भी पढ़ें: करनाल में तीन सड़क हादसे, प्राध्यापिका समेत तीन की दर्दनाक मौत 

इसके बाद पीड़ित ने एसीबी को विस्तृत शिकायत दी और मामले की जानकारी साझा की। शिकायत में बताया कि एसआई पहले ही 15 हजार रुपये ले चुकी है और शेष रकम मांग रही है। फिर उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया।

टीम ने नोटों पर केमिकल पाउडर लगवाया और सिग्नेचर करवा कर उन्हें शिकायतकर्ता को सौंपा। इसके बाद शिकायतकर्ता तय स्थान पर पहुंचा और रकम सौंप दी। तभी एसआई ने जैसे ही नोट उठाए, वैसे ही टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

टीम ने आरोपी से पूरी राशि बरामद कर ली और उसे हिरासत में ले लिया। अब अधिकारी पहले ली गई 15 हजार रुपये की राशि की रिकवरी में जुटे हैं। आरोपित का मेडिकल करवाकर शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें