Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahendragarh: खेतों में लगी भीषण आग, 95 एकड़ पशु चारा जलकर राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग

February 28, 2025

Mahendragarh: खेतों में लगी भीषण आग, 95 एकड़ पशु चारा जलकर राख, मौके पर पहुंची दमकल विभाग

Mahendragarh Fire : महेंद्रगढ़ के गांव डिगरोता में देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 95 एकड़ मे एकत्रित की गई कड़बी (पशु चारा) जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची।

करीब 95 एकड़ मे एकत्रित की गई पशु चारा जलकर राख

मिली जानकारी के अनुसार गांव डिगरोता में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे करीब 95 एकड़ मे एकत्रित की गई पशु चारा जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बता दे ये घटना रात करीब 11:50 बजे की है, जब नांगल माला रोड पर खेतों में अचानक आग की भीषण लपटें उठने लगी। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़िया

आग की लपटों को देखते हुए महेंद्रगढ़ से दो और फिर नारनौल से एक दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीमें रात 12 बजे से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई थीं। ग्रामीणो के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन आग को पूर्ण रूप से बुझाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें